ऑपरेशन रिकवरी' से हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 104 परिवारों की मुस्कान, बरामद किए ₹35 लाख के मोबाइल फोन
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 'ऑपरेशन रिकवरी' (CEIR) के तहत पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद विभिन्न राज्यों से 104 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹35 लाख आंकी गई है।
कोतवाली नगर पुलिस ने केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग कर इन फोनों को उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से रिकवर किया है। खोए हुए फोन वापस मिलने पर मालिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई।