हाथरस: जिला अस्पताल में शराब पीकर युवक ने इलाज न होने पर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने माफी दिलवा कर दी हिदायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में बीती देर शाम बुधवार करीब 10:00 बजे एक युवक ने शराब पीकर जमकर अस्पताल परिसर में हंगामा काट डाला! जिससे अस्पताल स्टाफ एवं लोगों को परेशानी हो गई! मौके पर पहुंची 112 पुलिस पीआरबी ने युवक से जब कड़ी पूछताछ की तो पता चला के युवक ने झूठ बोला था! युवक द्वारा माफी मांगने पर पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर युवक को छोड़ दिया!