गुना नगर: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, छवड़ा की युवती की गुना में करंट लगने से मौत,जिला अस्पताल मे हुआ पीएम
गुना जिले के कुंभराज तहसील के चकलामा खेड़ा गांव के युवक हरविलास मीना ने छवड़ा की कविता मीना से प्रेम विवाह किया था। यह कोर्ट मैरिज अधिक समय तक नहीं चल पाई। आज सुबह कूलर से करंट लगने के कारण कविता की दर्दनाक मौत हो गई।