गुना नगर: कैंट क्षेत्र के सकतपुर तालाब में डूबने से 2 की मौत जिला अस्पताल में हुआ पीएम
गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सकतपुर तालाब में डूबने से एक व्यक्ति और एक बालक की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया है। राम प्रसाद लोढ़ा निवासी गणेशपुरा और राजपाल निवासी सागरपुर (उम्र 17 वर्ष) तालाब के पास गए थे। राम प्रसाद के भाई चैन सिंह लोधा ने बताया कि वे नहाने गए होंगे, जहां राजपाल को बचाने की कोशिश में राम प्रसाद भी डूब गया।