सिमडेगा: भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का समापन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री हुए शामिल
भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शनिवार की शाम 5:00 बजे समापन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए जहां पर उन्होंने कहा देश की सुरक्षा के लिए पूरे झारखंड से अवैध तरीके से घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर किया जाएगा इसके अलावा कई बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया ।