चरपोखरी: सुबह का सफर बना मौत का मंजर: बालबाँध में ट्रक की टक्कर से दंपति की मौके पर मौत, सड़क जाम
चरपोखरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बालबांध सूर्य मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी राम तपस्या पाल के पुत्र अर्जुन पाल तथा उनकी पत्नी रानी देवी है।