लातेहार: सांसद के नाम ज्ञापन सौंपा गया, स्टेशन हटाने पर रेल चक्का जाम व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
छिपादोहर मुखिया सह समिति अध्यक्ष वेरोनिका कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्टेशन हटाने का कोई प्रयास किया गया तो समिति एवं ग्रामीण चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे और इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।