गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिकड़िया मोड़ पर गंगाजल की पाइपलाइन फूटी, चार दिनों से सड़क पर बह रहा है पानी
शहर के सिकड़िया मोड़ के समीप सड़क के किनारे गंगाजल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले चार दिनों से पाइपलाइन से लगातार पानी रिसाव हो रहा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।