बगोदर: औंरा खरखरो रोड पर मंत्री ने मदरसे का उद्घाटन किया
बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत के खरखरो रोड में नवनिर्मित जामिया उम्मे कुलसूम मदरसा प्लस हाई स्कूल का उद्घाटन गुरुवार को शाम चार बजे प्रदेश के मंत्री हफीजुल हसन ने किया। इस मौके पर मंत्री ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। मदरसा का संचालन में सरकारी स्तर पर भी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।साथ ही मदरसा का संचालन के लिए संस्थापक और संचालक की सराहना किया।