बगोदर: सउदी अरब में मृत प्रवासी मजदूर हिरामन महतो का शव पैतृक गांव पहुंचा
बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव के प्रवासी मजदूर हिरामन महतो का शव दो महीने बाद बुधवार की शाम छह बजे सउदी अरब से पैतृक गांव खेतको पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया। सुचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो उनके घर पहुंचकर का शोक सवेदना व्यक्त किये और पीडित स्वजनो को ढाढस बांधाया।