बगोदर: बगोदर विधायक के प्रयास से घाघरा कॉलेज की इंटर साइंस की छात्रा का एडमिट कार्ड जारी हुआ
बुधवार की अपराह्न करीब 2 बजे घाघरा इंटर साइंस कॉलेज की 1 छात्रा को एडमिट कार्ड मिला। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बंदखारो निवासी रंजीत मंडल की पुत्री सोनम कुमारी 12वीं की छात्रा का एडमिट कार्ड निर्गत नहीं हो पाया था। परिजनो एवं छात्रा ने बगोदर विधायक नागेंद्र महतो से इस संबंध में मदद की गुहार लगाई।जिसके बाद जैक बोर्ड के अध्यक्ष से आग्रह पर निर्गत हुई।