बगोदर: गोपालडीह में राशन वितरण में मनमानी, एसडीओ ने की जांच
बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत गोपालडीह के डीलर चेतलाल रजक के द्वारा राशन वितरण में अनियमिता के मामले में सोमवार बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता गोपालडीह पहुचें ।जहां अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष कार्डधारियो ने डीलर के खिलाफ में शिकायत की फुलझडी कर दी।