विष्णुगढ़: किसानों की समस्याओं को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन। राज्य में किसानों की ज्वलंत समस्याओं और उनके साथ हो रही लगातार घटनाओं के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।