बांधवगढ़: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में निर्देश दिए
मुख्य सचिव अशोक कुमार वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर्स तथा अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को संभाग और जिला स्तर के सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके शासन की योजनाओं की समीक्षा करें।