कांके: रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए की गई पूजा अर्चना
Kanke, Ranchi | Feb 18, 2024 पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में फरियाद लगायी गयी। जेएमएम छात्र मोर्चा ने रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में पूजा और आरती कर बाबा भोलेनाथ से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई की कामना की। इस दौरान जेएमएम छात्र मोर्चा के अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है।