कांके: डोरंडा के नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय में कृषि मंत्री के रूप में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कार्यभार संभाला
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2024 कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने नेपाल हाउस स्थित अपने विभागीय कार्यालय में कृषि मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीक ने कृषि मंत्री का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि बजट की राशि सही तरीके से खर्च किया जाए, साथ ही आगामी बजट पर चर्चा की।