कांके: रांची एयरपोर्ट से झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायक दिल्ली हुए रवाना, आलाकमान से करेंगे मुलाकात
Kanke, Ranchi | Feb 18, 2024 झारखंड कांग्रेस में मचा राजनीतिक गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद झारखंड कांग्रेस के 12 विधायक पार्टी के फैसले से नाराज हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस के पुराने मंत्रियों को रिपीट नहीं किया जाए बल्कि नए चेहरे को जगह मिले।