चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, दिए निर्देश
Churu, Churu | Apr 4, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं की चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करें। जिले के रतनगढ़, बीदासर, सुजानगढ़ आदि खनन क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों की जांच करें तथा जिले में ओवरलोड व अवैध परिवहन आदि की जांच कर कार्रवाई करें।