सदर: कैंट रोडवेज चौकी के पास बेखौफ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
Sadar, Varanasi | Jun 18, 2026 कैंट स्थित रोडवेज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।