सतना। शहर के मुख्य डाकघर में शुक्रवार को चोरी की एक और घटना सामने आने से डाक अभिकर्ताओं में हड़कंप मच गया। यहां पैसे जमा करने पहुंची महिला डाक अभिकर्ता के पर्स को ब्लेड से काटकर अज्ञात चोरों ने 77 हजार रुपए पार कर दिए। घटना के संबंध में पीड़ित महिला एजेंट के द्वारा सिटी कोतवाली थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।