पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्नैचर गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4–5 पर की गई,जहां पुलिस ने बदमाशों को खदेड़कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से मोबाइल और कीमती सामान की चोरी व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से 7 चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।