चूरू: चूरू में सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने किया प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग
Churu, Churu | Jun 2, 2026 सहकारिता मंत्री गौतम दक के कथित अपमानजनक ऑडियो के बाद रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। ‘सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण’ के बैनर तले पुलिसकर्मियों ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जिला कलेक्टर और एसपी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।