भितरवार: भितरवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी त्यौहारों को देखते हुए भितरवार थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक। बैठक में ईद, नवदुर्गा, हनुमान जयंती और अंबेडकर जयंती जैसे पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गस्त करेंगी।