भीलवाड़ा: रायला में खड़े कंटेनर को पीछे से आए कंटेनर ने मारी टक्कर, मरम्मत कर रहा चालक कुचलने से हुआ गंभीर घायल
भीलवाड़ा जिले के रायला क्षेत्र में श्री राम होटल के सामने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर की मरम्मत कर रहे चालक के कंटेनर को पीछे से आए दूसरे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे चालक अपने खुद के कंटेनर से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।