बिहारीगंज: 7.4 ग्राम स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बिहारीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.4 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुस्थन वार्ड नंबर 01 निवासी अमरेश कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।