बीकानेर: जिला अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के लिए डेढ़ करोड़ की स्वीकृति जारी
बीकानेर के राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि से अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम तथा चार कॉटेज