- न्यायधीशों ने किया जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज के पिता सेवानिवृत एचसीएस आरसी शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान
- बोले: अपने गांव की मिट्टी के जुड़े रहना अपने आप में बड़ी बात है
- आरसी शर्मा जैसे अधिकारी समाज को करते हैं गौरवान्वित
लोहारू/ढिगावा, 11 नवम्बर। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बिल्डिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं जिला भिवानी के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस कुलदीप तिवारी लोहारू में वकीलों के लिए नए चैंबरों की आधारशिला रखने के बाद जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज के साथ उनके गांव कुड़ल में पैतृक निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान जिला भिवानी की सेशन जज गगनदीप कौर सिंह सहित अनेक न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, जस्टिस कुलदीप तिवारी और सेशन जज गगनदीप कौर सिंह ने जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज के पिता सेवानिवृत एचसीएस आरसी शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस दौरान माननीय न्यायधीशों ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर जाना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज और उनके पिता आरसी शर्मा के विनम्र स्वभाव की तारीफ की और कहा कि मिलनसार स्वभाव एक अच्छे इंसान की पहचान होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि इतने बड़े पद पर पहुंचकर भी उनका अपने गांव से गहरा जुड़ाव है। यही हमारे पूर्वजों के दिए संस्कार हैं, जो हमें अपनी मिट्टी से जोड़ेे रखते हैं। न्यायधीशों ने कहा कि अपने पैतृक गांव में अपनों के साथ जुड़े रहना चाहिए। यह आत्मीयता की निशानी है।
इस दौरान जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज की धर्मपत्नी रेनू भारद्वाज व बेटा हार्दिक भारद्वाज, प्रिसिंपल जज फैमिली कोर्ट रूपम फोगाट, एडिशनल सैशन जज मनीष कुमार, एडीजे डा. संजीव आर्य, सीजेएम मीता कोहली, लोहारू के एसीजेएसडी देवेंद्र सिंह, एसीजे तोशाम सुनील कुमार, जेएमआईसी अजय पाल सिंह मल्ही, मिस रेनू सहित कई न्यायिक अधिकारी, एसडीएम मनोज दलाल, पूर्व रजिस्ट्रार आत्म प्रकाश शर्मा, एडीजे आईडी भारद्वाज, पूर्व सरपंच राजाराम शर्मा, दीवान चंद शर्मा, एडवोकेट अविनाश सरदाना, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, एडवोकेट राजेश भारद्वाज, एडवोकेट नवीन शर्मा, लोहारू बार के प्रधान अनिल कादयान, पूर्व प्रधान विनोद श्योराण, अशोक एडवोकेट अशोक सैनी, राजीव दीक्षित, विकाश श्योराण, राहुल शर्मा, मानसिंह शर्मा, पूर्व सरपंच रोहतास, पवन नंबरदार, रामकिशन शर्मा, जिला पार्षद महेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जयसिंह पटवारी, सुरेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, एडवोकेट नीरज भारद्वाज और सिवानी, तोशाम, भिवानी के बार एसोसिएशन के प्रधान सहित गांव ढाब ढाणी, द्वारका, श्यामकलां, बड़ूदु तथा आसपास के गांवों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
************ञ
Bhiwani, Bhiwani | Nov 11, 2026