कोटा में केडीए की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोजड़ी-मुकुंदरा विस्तार में सरकारी जमीन और गणेश उद्यान के पीछे ग्रीन बेल्ट से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि पर बोर्ड भी लगाया गया, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। वहीं बांधा-धर्मपुरा रोड की ग्रीन बेल्ट को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके अलावा अनन्तपुरा के विनोबा भावे नगर में शिव मंदिर से जुड़े विवाद का न्यायालय के आदेश और आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया।
Ladpura, Kota | Oct 6, 2026