सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत 110 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया
ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर 2:00 बजे कुल 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान अफजल पुत्र राजिक को बाबालाल दास के बाड़े के गेट के पास पकड़ा गया।