कामां: कामां पुलिस की कार्रवाई में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोसी चौराहा कामां से आरोपी आदिल पुत्र आमीन,निवासी ढांना को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। कार्रवाई थानाधिकारी भरतसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। मामले में अनुसंधान जारी है। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।