भिंड नगर: बिजली समस्या से परेशान वार्ड 36 के लोगों ने गल्ला मंडी पुलिया पर किया चक्का जाम
वार्ड क्रमांक 36 में लगातार बनी हुई बिजली समस्या से नाराज स्थानीय रहवासियों ने मंगलवार दोपहर गल्ला मंडी पुलिया पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, वार्ड 36 में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने और बार-बार कटौती की समस्या से लोग परेशान थे। समस्या का समाधान नहीं होने पर मंगलवार