सासनी: ससुराल वालों ने दहेज में कार व ₹300000 मांगने पर महिला को घर से निकाला, देवर ने दुष्कर्म का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
Sasni, Hathras | Apr 13, 2026 जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज मे एक कार व तीन लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने महिला कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता ने 26 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 5 लाख रुपए व एक बाइक देकर की शादी की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।