जालोर में रिश्वत लेते पटवारी गि#रफ्तार : म्यूटेशन भरने की एवज में मांगे थे 10 हजार, 4000 लेते पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई ने बुधवार को एलआर जालोर के सायला तहसील के हाल अतिरिक्त चार्ज पटवार हल्का सांगाणा के पटवारी बंटी मीना जालोर को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी बंटी मीना ने कृषि भूमि का म्यूटेशन भरने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी को की। जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन में जालोर एसीबी चौकी की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इसके बाद आरोपी पटवारी को 4 हजार रुपए की राशि के साथ गि#रफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
Jalor, Jalor | Jun 10, 2026