सिराथू: कड़ा धाम इलाके की युवती ने बताया- प्रेमी ने पति को अश्लील फोटो दिखाकर तलाक करवाया, फिर किया रेप
कड़ा धाम इलाके के एक गाँव की रहने वाली एक युवती ने गुरुवार दोपहर पत्रकारों से बताया कि उसने प्रेमी ने पति को उसके पुराने अश्लील फोटो दिखाकर तलाक करवा दिया है।प्रेमी ने झांसा देकर कई बार रेप किया है।मामले की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और सुनवाई नहीं हो रही है।पीड़िता ने बताया कि उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी।