गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कॉलेज में महिला प्रोफेसर से कथित मारपीट का वीडियो वायरल मामले में सहायक प्राध्यापक ने रामपुर थाना मे दर्ज कराई FIR
गया कॉलेज में महिला प्रोफेसर से कथित मारपीट का वीडियो वायरल मामले पर सहायक प्राध्यापक डॉ संगीता आर्या ने रामपुर थाना में सहायक प्राध्यापक शिवजी पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे बताई कि दिसंबर 2025 को संस्कृत विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर शिवजी पांडेय की नवीन पदस्थापना हुई।जिसके बाद से हीं लगातार प्रताड़ित और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।