हायाघाट: जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे सायन कुणाल, ठनका से क्षतिग्रस्त गुंबद का लिया जायजा, ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना
हायाघाट: जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर ठनका गिरने की खबर सामने आने के बाद शुक्रवार शाम धार्मिक न्यास समिति से जुड़े सायन कुणाल, जो समस्तीपुर लोकसभा सांसद शांभवी के पति भी हैं, हायाघाट प्रखंड पहुंचे। इस दौरान होरलपट्टी गांव में ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे आनंदपुर होते हुए बिशनपुर गांव स्थित जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे