थरथरी: मुबारकपुर गांव में बिजली की चिंगारी से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
चंडी प्रखंड अंतगर्त तुलसीगढ़ पंचायत के मुबारकपुर गांव के खंधा में रविवार दोपहर दो बजे को 11 हजार बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गयी। इस अगलगी से करीब 12 बीघा खेत मे गेहुं की फसल जलकर राख हो गया। तुलसीगढ़ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शशिकांत कौशल ने बताया कि मुबारकपुर गांव के खंधा में खेत मे खड़ी ग्यारह हजार के बिजली की तार लोहा के पोल में