मऊ: खालिसपुर के पास दो वाहनों में हुई टक्कर, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
सरायलखंसी थाना अंतर्गत खालिसपुर के पास दो चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस घटना में एक 32 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में 108 एंबुलेंस के ईएमटी चंद्रजीत यादव पायलट बिनोद कुमार के मदद से मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां मऊ सदर जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा।