मऊ: दुबारी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
मधुबन थाना अंतर्गत दुबारी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वही इस घटना में 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोग की मदद से आनन फानन में 108 एंबुलेंस के ईएमटी शिवा मौर्य और पायलट अशोक यादव के द्वारा मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।वहीं मऊ सदर जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा।