मऊ: परदहा मिल के पीछे ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परदहा मिल के पीछे ट्रेन की चपेट में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति आ गया। वही इस घटना में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।