मऊ: परदहां स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SP इलामारन ने की जनसुनवाई
परदहां स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शुक्रवार दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन द्वारा जनसुनवाई की गयी। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।