मऊ: सरवांबारी गांव के पास पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर,50 वर्षीय व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवांबारी के पास पैदल जा रहा 50 वर्षीय व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वही इस घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।