महरौनी: ग्राम सौजना स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना के अभाव में बीते 5 दिनों से गेहूं खरीद ठप, किसान परेशान
ग्राम सौजना स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बीते लगभग पांच दिनों से बारदाना का अभाव होने के चलते स्थानीय किसानों की गेहूं की खरीद का कार्य लगभग पूर्ण रूप से प्रभावित है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त मामले में उच्चाधिकारियों से बारदाना उपलब्ध कराते हुए समय से किसानों की गेहूं की खरीद कराने की मांग की है।