टिकारी: भीषण गर्मी से कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं बीमार, टिकारी अस्पताल में भर्ती
Tikari, Gaya | May 22, 2026 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मखपा में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी फैल गई। जब 6 छात्राएं व 1 कर्मी भीषण गर्मी के कारण बीमार हो गए। सभी को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं बेहोशी की हालत में थी। लू लगने से बीमार सभी छात्राओं का अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज किया। स्लाइन लगाकर इलाज के बाद सभी की हालत बेहतर है।