सरदारशहर: सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय प्रिंसिपल की मौत, CCTV वीडियो आया सामने
चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय 45 वर्षीय प्रिंसिपल बीरबल मेव अचानक गिरकर बेहोश हो गए। जिम संचालक ने करीब दो मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को घटना का CCTV वीडियो सामने आया। बीरबल मेव आसपालसर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल थे।