मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (MPSP) के 93वें संस्थापक सप्ताह के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (MGUG) के आरोग्यधाम परिसर में हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद सीएम योगी ने की।