रामपुर मनिहारन: नानौता में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, चालक डंपर सहित मौके से फरार
नानौता थाना क्षेत्र में गंगोह मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सोनू गुप्ता पुत्र जनार्दन दास बाइक से घास लेने गए थे।