करनाल: बजीदा फाटक के समीप खेत में मिला व्यक्ति का शव व बाइक, जांच शुरू
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 बजीदा फाटक के समीप एक खेत में व्यक्ति का शव व उसकी बाइक मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची FSL टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत किसी वाहन के टक्कर मारने या फिर किसी अन्य कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक नरुखेड़ी गांव से अंसल टाउन में नौकरी करने गया था और वहां से लौटते समय हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।