करनाल: गांव बजिदा रेलवे फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में मिली कुलबीर की डेड बॉडी पुलिस ने ली कब्जे में।
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 गांव बजिदा रेलवे फाटक के समीप खेतों में नरू खेड़ी गांव के रहने वाले कुलबीर की डेड बॉडी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया ।पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह नहीं पता चला है कि किन परिस्थितियों में इसकी मौत हुई है जो जांच का विषय है।