करनाल: उत्तम नगर में लावारिस अवस्था में मिली एक बुजुर्ग महिला पुलिस लेकर पहुंची वन स्टॉप सखी सेंटर
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 उत्तम नगर में लावारिस अवस्था में घूमती हुई एक बुजुर्ग महिला मिली जिसको पुलिस अपने साथ लेकर वन स्टॉप सखी सेंटर में पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ठीक से सुन नहीं पा रही है और अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है । इसलिए लोगों से अपील है कि पहचान करने में मदद करें।